ABVP ने शुरू किया ‘मिशन आरोग्य रक्षक’ अभियान, पीपीई किट पहन स्वास्थ्य सर्वे करने निकले छात्र-छात्राएं

1 जून से 7 जून तक चलेगा अभियान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में कोरोना के हालातों को सुधारने के लिए अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भी जमीनी स्तर पर मोर्चा संभाला है। “गांव-गांव जाएंगे, कोरोना मुक्त बनाएंगे” मिशन आरोग्य रक्षक के तहत परिषद के कार्यकर्ता पीपीई किट शहर के बस्तियों और ग्रामीण इलाकों में पहुंच कर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करनें के साथ ऑक्सीजन लेवल भी चेक कर रहे हैं। जिन्हें कोरोना किट या दवाई की आवश्यकता उन्हें सरकार के निर्देशिका और आयुष मंत्रालय के निर्देशिका के अनुसार मुफ्त दवाई व कोविड किट भी दिया जा रहा है। बता दें कि परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले एक महीने से अधिक समय से निरंतर हर दिन पटना में पीएमसीएच अस्पताल में मरीज के परिजनों व अन्य जरूरतमंदों के लिए भोजन का वितरण भी किया जा रहा है।

मिशन आरोग्य रक्षक का मंगलवार को परिषद के बिहार प्रान्त कार्यालय से उद्घाटन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख अरुण जैन और परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी एन पटेल वर्चुअल माध्यम से जुडें। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास, प्रान्त संगठन मंत्री सुग्रीव एवं पटना में इस महाअभियान में जुटे सभी कार्यकर्ता प्रान्त मुख्यालय में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने सभी कार्यकर्ताओं को खुद को सुरक्षित रखते हुए अधिक से अधिक लोगों का स्वास्थ्य सर्वे करने एवं जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। यह अभियान 1 जून से 7 जून तक चलेगा। उद्घाटन सत्र के तुरंत बाद ही सभी कार्यकर्ता अपने निर्धारित टास्क के अनुसार पटना के विभिन्न बस्तियों में स्वास्थ्य सर्वे करने निकले। सड़कों पर रिक्शा व ठेला चलाने वालों का भी स्वास्थ्य सर्वे किया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ता सुरक्षा दृष्टिकोण से पीपीई किट में दिखे।

पटना में स्वास्थ्य सर्वे करते परिषद कार्यकर्ता

सभी जिलों में शुरू हुआ परिषद का अभियान

अखिल भारतीय परिषद द्वारा मंगलवार से राजधानी पटना सहित राज्य के सभी जिलों में ‘मिशन आरोग्य रक्षक’ अभियान शुरू हो गया। अभियान के पहले दिन ही परिषद के सभी जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव स्वास्थ्य सर्वे करना शुरू कर दिया। भागलपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों का की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ऑक्सीजन लेवल भी चेक किया। गया में परिषद से जुड़ी छात्राएं पीपीई किट पहन स्वास्थ्य सर्वे करने निकलीं। छात्राओं के समूह को स्वास्थ्य सर्वे में सक्रिय देख वहां के लोग भी ने भी उन छात्राओं के जज़्बे की तारीफ करते दिखे।

Advertisement
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

5 days ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

5 days ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 months ago