पॉलिटिक्स

प्रधानमंत्री ने किया ‘स्नेह यात्रा’ के जरिए जनता तक पहुंचने का आह्वान


अगले 30 से 40 वर्ष भाजपा के: अमित शाह

हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय का समिति

Bharat varta desk:
हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी सदस्यों से ‘स्नेह यात्रा’ करके जनता तक पहुंचने का आह्वान किया प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरदार पटेल के ‘एक भारत’ अभियान में हैदराबाद मील का पत्थर साबित हुआ था। अब इसे ‘श्रेष्ठ भारत’ बनाना भाजपा का दायित्व है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक भारत में शासन करने वाली पार्टियों में अब गिरावट शुरू हो गई है। आज का युवा वर्ग परिवारवाद की राजनीति से ऊब चुका है। वंशवाद की राजनीति का दौर अब खत्म हो चुका है। हमें इसका उपहास नहीं उड़ाना है बल्कि इससे सीखने की और सबक लेने की जरूरत है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद को भाग्यनगर कहकर संबोधित किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का भाग्यनगर के कार्यकर्ता कहकर आभार जताया।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दौरान पारित राजनीतिक प्रस्ताव पर बोलते हुए देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगले 30 से 40 साल भाजपा के होंगे और भारत विश्व गुरु बनेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि मोदी इस रैली से 2023 में होने वाले तेलंगाना विधानसभा के लिए चुनावी बिगुल फूंकेंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकगायिका नीतू नवगीत के नेतृत्व में जे.डी. वीमेंस कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता अभियान

पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More

9 hours ago

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, टॉप 10 में 149 छात्र

Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More

9 hours ago

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

2 days ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

4 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

5 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

5 days ago