पॉलिटिक्स

पुरातात्विक अवशेषों में नीतीश की रुचि, चमकेगा अंग का इतिहास, जानिए कैसे…..

भागलपुर संवाददाता: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को ऐतिहासिक अवशेषों को देखने नवगछिया के गुवारीडीह हेलीकॉप्टर से पहुंचे. पिछले दिनों उत्खनन के दौरान मिले प्राचीन सभ्यता के अवशेषों का निरीक्षण किया. पुरातत्व विभाग की ओर से अवशेषों को स्टॉल पर सजा कर रखा गया था. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन अवशेषों को सुरक्षित और संरक्षित करें. बता दें कि बिहपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत के गुवारीडीह में बाढ़ का पानी हटने के बाद लोगों ने 25 फीट ऊंचे टीले को देखा था. वहां की मिट्टी हटाई गई तो मिट्टी के बर्तन, ताम्र धातु के टुकड़े, सिल्ला लोढी, हैंडल युक्त बर्तन, चौड़े आकार की टेराकोटा की मूर्तियां आदि पाए गए। पुरातत्व विभाग की टीम और इतिहासकारों ने इन सामानों को 1000 ईसा पूर्व से लेकर 12वीं शताब्दी का माना है. यह स्थान कोसी के किनारे हैं और कटाव के मुहाने पर है. 12 को भदरिया आए थे मुख्यमंत्रीइसके पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12 दिसंबर को बांका जिले के भादरिया गांव में बुद्ध कालीन अवशेषों को देखने आए थे. चानन नदी के किनारे मिले इन अवशेषों को देखने से पता चलता है कि बौद्ध काल में अंग क्षेत्र में एक समृद्ध सभ्यता और संस्कृति का विकास हुआ. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि इतिहास के जानकारों के अनुसार यहां महात्मा बुद्ध भी आए थे. मुख्यमंत्री जमुई के लछुआड़ स्थित भगवान महावीर के जन्मस्थान पहुंचे और वहां हो रहे निर्माण कार्य को देखा. सीएम के दौरे से जगी उम्मीदें पुरातात्विक अवशेषों के प्रति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने काफी दिलचस्पी दिखाई है. उन्होंने पुरातत्व विभाग की टीम से इलाके के पूरे इतिहास की जानकारी दी है. कुछ दिन पहले भागलपुर जिले के साथ खून में बुद्ध कालीन मूर्ति भी मिली है. पिछले दो-तीन सालों में भागलपुर, बांका, लखीसराय, मुंगेर, जमुई जिलों में खुदाई के दौरान करीब 20 जगहों पर प्राचीन इतिहास और संस्कृति से संबंधित महत्वपूर्ण अवशेष मिले हैं. पुरातत्व विभाग की टीम ने सभी जग्गू पर जाकर सर्वे रिपोर्ट तैयार किया है. इसकी पूरी जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई है. इतिहासकारों का कहना है कि इन सभी ऐतिहासिक स्थलों का योजनाबद्ध ढंग से खुदाई कराई जाए तो इतिहास की कई नई जानकारियां सामने आएंगी. जमीन से मिले अवशेषों को सही ढंग से संरक्षित करने की जरूरत है. इतिहासकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री की दिलचस्पी के बाद यह उम्मीद जगी है कि सरकार इस संबंध में कुछ ऐसा काम करेगी ताकि अंग के महान धरोहर सुरक्षित हो सकेंगे.

Kumar Gaurav

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago