पीके से मुलाकात, आरसीपी के घर पहुंचे नीतीश, जदयू में खलबली


Bharat Varta Desk: इन दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के दौरे पर हैं। वहां कई नए समीकरण बनते देखने जा रहे हैं। 2 दिनों में जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह से नजदीकी देखी गई वहीं पूर्व सलाहकार प्रशांत किशोर से भी उनकी मुलाकात हुई। इससे बिहार की सियासत में खलबली मच गई है। आरसीपी सिंह से नीतीश कुमार की दूरी को प्रचारित करने वाले लोगों के पसीने छूट रहे हैं।
मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की बेटी की शादी में आरसीपी सिंह से ना केवल लंबी बात की बल्कि उनके घर पर भी गए। काफी देर तक उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर रहे। इस दौरान उनके आवास का जायजा भी लिया। हालांकि पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन 1 मार्च से पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू करने के आरसीपी सिंह के ऐलान को खारिज कर दिया।

सदस्यता अभियान पर आरसीपी को खारिज किया, ललन का समर्थन

इस मामले में

उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान अपने समय पर चलेगा जैसा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन जी ने बताया भी है। वही बताएंगे कि कब चलेगा। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से यह भी कहा कि आरसीपी सिंह और ललन सिंह के विवाद पर कहा कि लोग जो समझ रहे हैं वैसा कुछ हमारे पार्टी में नहीं है। सब कुछ ठीक है।

पीके से पुराना रिश्ता
प्रशांत किशोर से मुलाकात के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशांत किशोर से आज का रिश्ता है। बहुत पुराना रिश्ता है। उन्होंने उनसे मुलाकात की बात की पुष्टि की लेकिन कहा कि इसका कोई विशेष मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 month ago