राज्य विशेष

पत्नी के साथ पटना पहुंचे तेजस्वी यादव

पटना, भारत वार्ता संवाददाता: लालू प्रसाद के छोटे लाल तेजस्वी यादव अपनी पत्नी रेचल के साथ पटना पहुंच गए हैं। शादी के बाद पहली बार तेजस्वी और रेचल पटना पहुंचे हैं। दोनों का पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ है। पटना एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों के साथ समर्थकों ने उनका स्वागत किया। तेजस्वी यादव की पत्नी का नाम राजश्री पिता लालू प्रसाद यादव ने रखा है। आगमन को लेकर समर्थक गाजे बाजे के साथ एयरपोर्ट पर डांस करते नजर आएं। एयरपोर्ट से निकलने के बाद दोनों वहां से राबड़ी आवास के लिए जब बढ़े तो उनके साथ समर्थकों का हूजूम भी चल पड़ा।

तेजस्वी का स्वागत करने पटना एयरपोर्ट पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह समेत दूसरे नेता समर्थक भी मौजूद थे। वहीं राबड़ी आवास पर पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी पहुंचे हैं। इसके साथ राबड़ी आवास पर पार्टी के सभी विधायकों को भी बुलाया गया है। तेजस्वी के पटना आने से पहले उनकी बहन ने फ्लाइट की फोटो शेयर कर लिखा था भाई और भाभी का पटना में स्वागत। तेजस्वी के पटना आने से पहले उनकी मां राबड़ी देवी पहले पटना पहुंच गई थी। छोटी बहू की स्वागत के लिए पटना पहुंची राबड़ी देवी ने कहा कि सभी लोगों को तेजस्वी की शादी का मिठाई खिलाएंगी।

Kumar Gaurav

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

6 days ago