बड़ी खबर

आधी रात को काशी का जायजा लेने निकले प्रधानमंत्री मोदी


Bharat varta desk: पीएम मोदी अपनी काशी यात्रा के दौरान सोमवार आधी रात को अचानक निकल गए और पुरे शहर का जायजा लिया। एक बार फिर से बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और वहां से बनारस रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। वे वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ करीब 1:30 बजे रात तक घूमते रहे। इस दौरान यात्रियों और स्टेशन के दुकानदारों ने उनका अभिवादन किया। स्टेशन प्लेटफार्म पर उन्होंने एक छोटे बच्चे को दुलार भी किया।


इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी शाम को गंगा आरती के बाद रात 8 बजे से रात 12 बजे तक क्रूज पर ही पार्टी नेताओं और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी और बाद में वह गोदौलिया के लिए रवाना हो गए। मंगलवार की रात करीब 1:00 बजे प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके अपने रात्रि भ्रमण की जानकारी दी है। जिसमें लिखा, ‘काशी में विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहा हूं। इस पवित्र शहर के लिए हर संभव बुनियादी सुविधाओं को निर्माण कराना हमारा प्रयास है।’

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

1 day ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago