भागलपुर में 5 दिनों के अंदर तीसरी बार बम ब्लास्ट, टिफिन बम से बच्चे की मौत

भागलपुर,भारत‌‌ ‌वार्ता ‌संवाददाता: भागलपुर में बम विस्फोट की घटनाएं लगातार हो रही हैं। सप्ताह में यह तीसरा मौका है जब बम फटा है। बम विस्फोट की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। शनिवार को नाथनगर में रेलवे ट्रैक के पास बम फटा था। आज सोमवार को इस इलाके में फिर बम फटा है। टिफिन बम के विस्फोट से एक 7 साल के बच्चे की मौत हो गई है।
मामला नाथनगर थाना क्षेत्र के मकदूम साह दरगाह घाट का बताया जा रहा है जहां खेल रहे एक बच्चे को टिफिन रखा दिखाई दिया। उसने जैसे ही टिफिन उठाया जोरदार धमाका हुआ। इसका मतलब यह हुआ कि टिफिन में बम रखा हुआ था। 5 दिन पहले भी इस इलाके में बम फटने की घटना हुई थी। दरअसल नाथनगर के इलाके में बम विस्फोट की घटनाएं आम है। कई बार कचरा चुनने वाले बच्चे भी इसकी चपेट में आए हैं मगर पुलिस इस मामले में कोई मुकम्मल कार्रवाई नहीं कर पा रही है। ताजा घटना में घायल बच्चे को अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago