बिजनेस

पटना के खादी मॉल में सेल्फी के लिए चरखा बना पहली पसंद

पटना : गांधी मैदान में स्थित खादी मॉल का चरखा मॉल आने वाले लोगों का पसंदीदा सेल्फी प्वाइंट बन गया है। पहले चरखे के साथ तस्वीर खींचाने की व्यवस्था नहीं थी। ग्राउंड फ्लोर के सेटअप में बदलाव लाकर सेल्फी विद चरखा की व्यवस्था की गई है। मॉल में आने वाले अनेक लोगों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत पारंपरिक चरखे के साथ अपनी तस्वीरें खिंचवाई और सोशल मीडिया पर उसे पोस्ट किया। बच्चों और युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों ने भी सेल्फी प्वाइंट पर चरखा चलाते हुए अपनी तस्वीरें खिंचाई। खादी मॉल में एक साथ कई धागों की कताई करने वाला आधुनिक चरखा भी रखा हुआ है जो सेल्फी प्वाइंट के रूप में पहले से ही मशहूर है। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सीईओ दिलीप कुमार ने बताया कि खादी को युवाओं से जोड़ने के लिए अनेक नए कार्यक्रम चलाए जाएंगे। बुधवार को खादी मॉल में खादी क्विज का आयोजन किया जाएगा। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

1 day ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

1 day ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

2 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

3 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

3 days ago