अपराध

पटना एयरपोर्ट पर सोने की बिस्कुट के साथ पकड़ाया छात्र


Bharat varta desk:
कस्टम विभाग पटना एयरपोर्ट से विदेशी सोने की बिस्कुट के साथ एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया। छात्र का नाम अहमद अब्दुल हग है जिसके पास से कुल 583.60 ग्राम सोने का बिस्किट जब्त किया है, जिसकी कीमत 28 लाख 18 हजार 784 रुपये आंकी गई है। छात्र मूल रूप से चेन्नई के रघुनाथपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। वह किसी को बेंगलुरु बिस्कुट पहुंचाने जा रहा था। इसके पहले भी वह कई खेफ बिस्कुट तस्करों के पास पहुंचा चुका है। वैसे वह प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करता है मगर पैसे के लिए तस्करी के धंधे में शामिल है। उसका नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय तस्करों से जुड़ा हुआ है। मामले के बारे में जो जानकारी मिली उसके मुताबिक यह बिस्कुट दुबई से भेजी गई है। तस्कर सरगना मैं वहां से दिल्ली आई अंतरराष्ट्रीय विमान की सीट में सोने की बिस्किट छिपा दी थी। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद यह जहाज राष्ट्रीय फ्लाइट में बदल जाती है। दिल्ली से उस फ्लाइट पर कैरियर अहमद अब्दुल हग पटना के लिए सवार हुआ। रास्ते में उसने फ्लाइट की सीट पर सोने की बिस्कुट निकालकर अपने शरीर के भीतरी हिस्से में छिपा दिया। उसने शरीर के दस अलग-अलग हिस्सों में बिस्कुट को रखा था। पटना से बेंगलुरु जाने की योजना थी। छात्र को गिरफ्तार कर आज जेल भेजने की तैयारी चल रही है। उससे कस्टम और पुलिस के अधिकारी सोना तस्करी के नेटवर्क के बारे में जानकारी खंगाल रहे हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago