बड़ी खबर

सीबीआई डायरेक्टर को मुंबई पुलिस की नोटिस, 14 को पूछताछ के लिए बुलाया, जानिए क्या है मामला


Bharat varta desk:
मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने सीबीआई डायरेक्टर सुबोध जयसवाल को नोटिस जारी किया है। उन्हें 14 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इमेल के जरिए भेजा गया ये नोटिस ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत भेजा गया है।
मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने फोन टैपिंग और आंकड़े लीक’ मामले में महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस कमिश्नर सुबोध जयसवाल को तलब किया है। यह मामला भारतीय पुलिस सेवा के एक अधिकारी रश्मि शुक्ला द्वारा तैयार रिपोर्ट के लीक होने से जुड़ा है। मामले के मुताबिक रश्मि शुक्ला जब महाराष्ट्र पुलिस की प्रमुख थी उस समय पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग में भ्रष्टाचार हुआ था। उस दौरान सुबोध जयसवाल महाराष्ट्र के पुलिस प्रमुख थे। आरोप है कि इस मामले की जांच के दौरान कई बड़े अफसरों और नेताओं के फोन टैप कराए गए थे। फिर उन्हें जानबूझकर लिक कर दिया गया था। हालांकि इससे जुड़ी प्राथमिकी में रश्मि शुक्ला या किसी अन्य पदाधिकारी का नाम नहीं है। मगर सुबोध जयसवाल को इसलिए बुलाया गया है कि उन पर पुलिस प्रमुख रहते फोन टेप और उसे लीक करवाने की भूमिका की साइबर सेल जांच कर रही है और उसी के संबंध में उनसे पूछताछ करेगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

7 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 week ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago