
Bharat varta desk: पटना पहुंचे यह कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास का कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध किया है। सदाकत आश्रम के बाहर प्रदेश कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बैनर ले रखा था जिस पर लिखा था दलालों के महादलाल भक्त चरणदास वापस जाओ। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिहार प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा टिकट बेच रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसके पहले बिहार और इसके प्रभारी रहे शक्ति सिंह गोहिल ने भी यही किया था। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि बिहार प्रभारी इस्तीफा दें। इस बीच बिहार पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि आरजेडी के कारण उपचुनाव में महागठबंधन खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि कुशेश्वरस्थान के लिए मैंने तेजस्वी यादव से कहा था कि वहां कांग्रेस चुनाव लड़ेगी मगर उन्होंने वहां से आरजेडी उम्मीदवार उतारकर गठबंधन तोड़ दिया है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More