
नई दिल्ली/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बहाने भाजपा ने कांग्रेस और राजद के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। पंजाब के होसियारपुर में बिहार की मासूम बच्ची के साथ रेप के मामले को उठाते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिना नाम लिए राजद के भाइयों पर भी दिल्ली के एक पुराने मामले में छेड़छाड़ का आरोप लगाया। सीतारमण ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर कांग्रेसी राज्यों में महिलाओं और मासूम बच्चियों के मामले की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बहाने कांग्रेस ओछी राजनीति और अपना अस्तित्व तलाश रही है।
दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में निर्मला सीतारमण ने कहा कि कुछ लोग अपनी सुविधानुसार बलात्कार के मुद्दे उठाते हैं, लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों पर चुप्पी साध लेते हैं। कांग्रेस के दोनों भाई बहन ऐसे मुद्दे पर पिकनिक टूर मनाने के लिए हाथरस हंसते खिलखिलाते हुए पहुंच जाते हैं। पंजाब के होशियारपुर में छः साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया, जिसकी मृत्यु हो गई। बिहार की यह बच्ची थी। कांग्रेस पार्टी की इसपर चुप्पी बहुत दुखद है।
सीतारमण का राजद नेता तेजस्वी पर तीखा हमला
निर्मला सीतारमण ने कहा कि राजद के नेता तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी से नहीं पूछा कि बिहार की बेटी के साथ कांग्रेस शासित पंजाब में दुष्कर्म कैसे हो गया। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2008 में राजद के दोनों भाई पर दिल्ली में छेड़छाड़ का आरोप लगा था। इसलिए बिहार की सुपुत्री पर उनका ध्यान और सम्मान क्यों रहेगा? राजद के जंगलराज में बहुत सारे उच्च अधिकारियों की पत्नी के साथ दुष्कर्म का मामला मीडिया में आया था।
सीतारमण ने कहा कि बीजेपी इस परिवार को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़े होकर संघर्ष करेगी। समय पर न्याय दिलवाएंगे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More