बिहार चुनाव के बीच भाजपा को एक और झटका! चुनाव प्रचार प्रभारी देवेंद्र फडणवीस हुए कोरोना पॉजिटिव

NewsNLive Desk : बिहार चुनाव के बीच भाजपा एक और बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार चुनाव प्रचार प्रभारी देवेंद्र फडणवीस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। देवेंद्र फडणवीस ने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट करके दी है। फडणवीस चुनावी प्रबंधन और प्रचार की कमान संभाल रखी है, ऐसे में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान लिए यह बड़ा झटका है। इससे भाजपा के चुनावी तैयारी पर असर पड़ सकता है। फडणवीस से पहले बिहार भाजपा के तीन बड़े नेता उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, शाहनवाज हुसैन और राजीव प्रताप रूडी भी कोरोना संक्रमित पाये गए थे।

देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर लिखा है कि मैं लॉकडाउन के बाद से हर एक दिन काम कर रहा हूं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि भगवान चाहते हैं कि मैं थोड़ी देर के लिए रुक जाऊं और छुट्टी ले लूं! मैंने # COVID19 पॉजिटव हूं और आइसोलेशन में हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार सभी दवा और उपचार ले रहा हूं। इसके साथ ही फडणवीस ने कुछ दिनों से दौरान अपने संपर्क में आए लोगों से कोविड-19 जांच कराने को भी कहा। एक अन्य ट्वीट में फडणवीस ने कहा- जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें यह सलाह है कि वे भी कोरोना की जांच करा लें।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago