पॉलिटिक्स

तेजस्वी ने बड़े-बड़े वादे के साथ किया राजद का घोषणा पत्र जारी

पटना। राजद ने आज बड़े-बड़े वादे के साथ आज अपना अलग घोषणा पत्र जारी किया है। तेजस्वी यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है। राजद के घोषणा पत्र को ‘प्रण हमारा संकल्प बदलाव का’ नाम दिया गया है। घोषणा पत्र में 17 मुद्दों के शामिल किया गया है जिसमें सबसे उपर रोजगार, कृषि, उद्योग और शिक्षा को जगह दी गई है।

राजद के घोषणा पत्र की मुख्य बातें:

  • पहली कैबिनेट में 10 लाख सरकारी नौकरियों की बहाली प्रक्रिया शुरू।
  • समान काम के लिए समान वेतन।
  • सभी सरकारी बहाली के आवेदन निःशुल्क होंगे।
  • हर सरकारी नौकरियों व उच्च शिक्षण संस्थानों में 85% स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण।
  • दूसरे राज्यों में काम कर रहे श्रमिकों की मदद हेतु ‘कर्पूरी श्रमवीर सहायता केंद्र’ की स्थापना।
  • किसान बेच पाएंगे MSP पर अनाज।
  • कृषि ऋण माफ़।
  • स्मार्ट गांव बनाए जाएंगे।

राजद प्रवक्ता का दावा – घोषणा पत्र बिहार के हित में

राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने ‘न्यूज एन लाइव’ से बातचीत में बताया कि राजद के घोषणा पत्र में एक एक बात सही है। यह घोषणा पत्र बिहार के जनसाधारण के हित में है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

3 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

3 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

3 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

4 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

5 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

5 days ago