नीदरलैंड ‘व्हेल कि पूंछ’ ने मेट्रो ट्रेन हादसा नाटकीय अंदाज में बचाया

NEWSNLIVE DESK: नीदरलैंड्स में एक भयानक हादसा काफी नाटकीय अंदाज में टल गया है. दरअसल शहर में एक मेट्रो ट्रेन पूरी स्पीड से स्टेशन को तोड़ते हुए हवा में पहुंचने को तैयार हो चुकी थी लेकिन एक ‘व्हेल की पूंछ’ ने इस ट्रेन को रास्ते में ही रोक लिया. 
दरअसल नीदरलैंड्स के रॉटरडैम शहर में  एक मेट्रो काफी आउट ऑफ कंट्रोल हो गई थी और आखिरी स्टेशन को पार करते हुए ये ट्रेन हवा में पहुंच गई थी जिससे काफी नुकसान भी हो सकता था. डी एकेर्स नाम के स्टेशन को तोड़ते हुए ये ट्रेन हवा में पहुंच चुकी थी लेकिन सौभाग्य से वहां एक व्हेल की पूंछ की मूर्तिकला बनी हुई थी, जिसने काफी अद्भुत अंदाज में इस मेट्रो के सबसे पहले डिब्बे को थाम लिया और ये ट्रेन वही अटक कर रह गई.  
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आर्ट पीस को मेट्रो के पास मौजूद एक पार्क में 20 साल पहले बनाया गया था. इस मूर्तिकला में दो बड़ी व्हेल मछलियों की विशालकाय पूंछ को देखा जा सकता है. इनमें से एक पूंछ की वजह से मेट्रो ट्रेन बच पाई है.  
इस मेट्रो ट्रेन के ड्राइवर की जान बाल-बाल बची और उसे कोई चोट नहीं आई. हालांकि ये ड्राइवर काफी सदमे में था. बता दें कि ट्रेन में ड्राइवर अकेला था और उसके अलावा कोई और पैसेंजर मौजूद नहीं था. 

भले ही इस शार्क की पूंछ के आर्टपीस ने अद्भुत अंदाज में इस मेट्रो को बचाया हो लेकिन जब इसे बनाया गया था तो इस आर्टपीस के आर्किटेक्ट्स के दिमाग में ऐसा कुछ नहीं था. 
 इस घटना के बाद मौके पर आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स और कुछ विशेषज्ञ भी मौजूद हैं और इमरजेंसी सर्विस कोशिश कर रही हैं कि कैसे ट्रेन को स्टेशन पर वापस लाया जाए. 
पुलिस ने इस मामले में ट्वीट किया है और कहा है कि इस घटना के बाद कुछ नुकसान हुआ है लेकिन अब तक किसी भी  जान-माल के नुकसान होने की खबर नहीं है. ये मेट्रो ट्रेन इतनी आउट ऑफ कंट्रोल कैसे हुई, इसकी भी जांच की जा रही है. 

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago