
पटना। ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ नारे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बोल पर बिहार की चुनावी राजनीति गरमा गई है। एनडीए के नेताओं ने इसका कड़ा प्रतिकार किया है। एनडीए के नेताओं का कहना है कि भारत माता की जय नहीं तो क्या सोनिया माता की जय बोला जाए।
31 अक्टूबर को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका के चुनावी सभा में कहा कि भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे सुनते-सुनते उनका दिमाग खराब हो गया है। भाजपा का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि यह कौन सी पार्टी है जो अपनी पार्टी का जय नहीं करते, केवल ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ की नारे लगाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने भारत को बेच दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने साधा निशाना
हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा में कहा था कि एक टोली को भारत माता की जय बोलने पर विपक्ष को बुखार आ जाता है। इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री और भाजपा नेता अश्वनी कुमार चौबे ने कहा कि भारत माता की जय नहीं तो क्या पाकिस्तान की जय बोला जाए।
जदयू के भी निशाने पर हेमंत सोरेन
बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि जिनको भारत माता की जय पर एतराज है उन्हें अपने देश की समझ नहीं है। जदयू के प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि भारत माता की जय नहीं तो क्या सोनिया माता की जय का नारा लगाया जाए।
कांग्रेस ने किया हेमंत का बचाव
कांग्रेस ने इस पर झारखंड के मुख्यमंत्री का बचाव करते हुए कहा है कि भाजपा इन नारों का दुरुपयोग कर रही है। प्रवक्ता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री को भाजपा द्वारा वोट लेने के लिए इन नारों का दुरुपयोग किए जाने पर एतराज है।
तेजस्वी बोले बेरोजगारी और महंगाई ही मुख्य मुद्दा
इस विवाद पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी, महंगाई और कमाई ही मुख्य मुद्दा है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More