पॉलिटिक्स

सीएम की सभा में चले प्याज, सीएम बोले हम समाज को एक करने में लगे हैं और वे समाज को बांटने में लगे हैं

पटना संवाददाता : बिहार के मधुबनी में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक शख्स ने प्याज फेंके. घटना मधुबनी जिले के हरलाखी की है जहां चुनाव प्रचार के दौरान गुस्साए शख्स ने मुख्यमंत्री पर प्याज फेंके. नाराज शख्स शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री से जवाब चाह रहा था. नीतीश कुमार ने गुस्साए व्यक्ति को जवाब में कहा कि खूब फेंको प्याज. हरलाखी में चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार को भारी विरोध का सामना करना पड़ा.

दरअसल, हरलाखी में चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार मंच पर मौजूद थे और अपनी बात रख रहे थे. इस दौरान एक शख्स प्याज फेंकने लगा. वह शराबबंदी को लेकर नारेबाजी कर रहा था. उसका दावा था कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद धड़ल्ले से शराब बिक रही है.
लेकिन सरकार और पुलिस तंत्र इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे. प्याज चलते देख मंच पर नीतीश कुमार के सुरक्षाकर्मी सामने आ गए. नीतीश कुमार ने मंच से ही कहा कि खूब फेंको..और फेंको. उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से यह भी कहा कि इन्हें रोकने की जरूरत नहीं है.
लालू राज में बस 95 हजार नौकरी हमने दिया 6 लाख से अधिक

विरोध के बीच नीतीश कुमार ने अपने सुरक्षाकर्मियों से कहा, छोड़ दीजिए इनको, किसी पर ध्यान मत दीजिए. अपनी बात आगे बढ़ाते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि जान लो, बिहार में रोजगार का इतना अवसर पैदा होगा कि किसी प्रवासी को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने तेजस्वी यादव के 10 लाख के वादे पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में उनकी 15 साल सरकार थी जिसमें बिहार और झारखंड एक था. फिर भी 95 हजार लोगों को नौकरी मिली. उन्होंने कहा, जब हमलोगों को मौका मिला तो 6 लाख से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी दी. तेजस्वी को जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने कहा, कोई बोलता है जिसे क ख ग घ का ज्ञान नहीं है.

सीएम नीतीश कुमार की सभा में पहले भी हुआ है विरोध

बता दें, पिछले हफ्ते भी नीतीश कुमार को अपनी रैली में विरोद का सामना करना पड़ा था. मुजफ्फरपुर के कांटी विधानसभा क्षेत्र में जब वे चुनावी भाषण दे रहे थे तो कुछ लोगों ने उनके विरोध में नारे लगाए. कुछ लोगों ने नीतीश कुमार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए. इसके जवाब में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्यों मुर्दाबाद कह रहे हो, जिसका जिंदाबाद कहना है उसकी रैली में जाओ. नीतीश कुमार विरोध के बावजूद संयमित दिखे और अपनी सरकार के कामकाज गिनाते रहे. नीतीश कुमार ने जिसका जिंदाबाद कह रहे हो, उसे सुनने के लिए जाओ. नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे मालूम है कि कुछ लोगों को न ज्ञान है और न अनुभव है, हम समाज को एक करने में लगे हैं और वे लोग समाज को बांटने में लगे हैं.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

12 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 day ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago