
Bharat varta desk:
बिहार में शराबबंदी के खिलाफ बोलने वालों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कड़ी चेतावनी दी है। आज मध निषेध दिवस के मौके पर सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी भी जांच हो जो शराबबंदी के खिलाफ बोलते हैं।पटना के ज्ञान भवन में आयोजित शपथ ग्रहण के मुख्य समारोह में उन्होंने मौजूद लोगों समेत सभी सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों-कर्मियों को शपथ दिलाई। नशा मुक्ति दिवस पर इस कार्यक्रम का आयोजन मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा किया गया था। इस मौके पर शराब के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस एक्शन का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि शराब की सूचना मिलती है तो महिला के पास पुलिस जांच करने के लिए नहीं जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शादी समारोह में एक जगह पुलिस चली गई तो लोग मुद्दा बना रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पटना को कंट्रोल कीजिए तो पूरा राज्य कंट्रोल में आ जाएगा।
कुछ बिजनेस कम्युनिटी के लोग यह कह रहे हैं कि हम तो शराबबंदी के पक्ष में हैं, लेकिन जो बाहर से लोग आते हैं, उन्हें शराब परोसना चाहिए। यह कहां का नियम है साहब कि लोगों के स्वागत में शराब परोसा जाए। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि
शपथ इसलिए करवा रहे हैं ताकि फिर से एक बार मन मजबूत हो। कोई दाएं-बाएं ना करें। सरकारी तंत्र में यदि कोई गड़बड़ करता हैं तो बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने डीजीपी और मुख्य सचिव को बार-बार कड़ा एक्शन लेने का निर्देश दिया तो उन लोगों ने हाथ जोड़ लिए। उन्होंने कहा कि एक एक आदमी से शराब नहीं पीने का शपथ दिलवाईए। सरकारी महकमे में जो बच गए हैं उन सब से शपथ दिलाईए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ मीडिया के लोग भी इस पर कुछ कुछ बोल रहे हैं। उन से पूछिए कि क्या शराब पीना सही है? मुख्यमंत्री ने शराबबंदी के लिए बेहतर काम करने वाले पुलिस व सरकारी कर्मियों को सम्मानित किया।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More