बड़ी खबर

निर्भया कांड के 8 साल बाद भी वन स्टॉप सेंटर अधर में, एक छत के नीचे सभी तरह की सहायता से वंचित है पीड़िताएं

अजीत कुमार सिंह, आरटीआई कार्यकर्ता

16 दिसंबर को निर्भया कांड के 8 वर्ष बीत गए मगर बिहार में पीड़िताओं के लिए वन स्टॉप सेंटर की योजना सही रूप में जमीन पर नहीं उतर पाई है.
16 दिसंबर 2012 को घटित दुःखद घटना निर्भया कांड के बाद सरकार ने 2013-14 ई में वित्त मंत्रालय में निर्भया निधि की व्यवस्था की और इस निधि से पूरे देश में पीड़ित महिलाओं के लिए 660 वन स्टॉप सेंटर की स्थापना करने का फैसला लिया था.
इस वन स्टॉप सेंटर को हेल्पलाइन,पुलिस, कानूनी सहायता, चिकित्सा और मनोचिकित्सक की सुविधा से लैस करने की बात हुई थी . इस अस्थाई आश्रय को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा से भी लैस करना था. लेकिन बिहार के ज्यादातर जिलों में यह योजना अधर में है.
मैं 2014 ई से स्थानीय प्रशासन से लेकर केंद्रीय सरकार के संबंधित सभी विभागों से इस संबंध में आरटीआई के जरिए जानकारी लेने की कोशिश में लगा हूं. मकसद है कि आरटीआई के बहाने सरकारें जगे और केंद्र प्रभाव कारी रूप में सामने आए.

ज्यादातर जिलों में केवल खानापूरी
आरटीआई से प्राप्त सूचना के आधार पर ऐसा परिलक्षित होता है कि पटना, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, भागलपुर जैसे बड़े जिलों में भी सेंटर नाम के लिए खोले गए हैं . प्रावधान के अनुसार कहीं इसका भवन नहीं बना है . हर जिले में किसी एक पदादिकारी को ऑन स्टॉप सेंटर का प्रभारी नियुक्त कर इतिश्री कर दिया गया है.भागलपुर में भी महिला सुरक्षा कोषांग के पदाधिकारी के पास प्रभार है . लेकिन एक छ्त के नीचे मिलने वाली सहायता से प्रताड़ित महिलाएं वंचित हैं. मैं भागलपुर जिला प्रशासन को 2014 से इस सेंटर के प्रभाव कारी क्रियान्वयन के लिए लगातार लिख रहा हूं. इसका भवन बनाने के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल अस्पताल परिसर में 300 वर्ग मीटर जमीन चिन्हित किया गया है. सरकार की ओर से मिले 25 लाख रुपए भी धरे हुए हैं मगर अभी तक निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago