Uncategorised

बिहार में अपराध चरम पर, छपरा में पूर्व विधायक के बेेटे की हत्या

छपरा। बिहार में इन दिनों अपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा दिख रहा है। चाहे राजधानी पटना की बात करें या फिर अन्य जिलों की, अपराधी बेझिझक घटना को अंजाम दे रहे हैं। अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों में रोष है। छपरा में अपराधियों ने एक पूर्व विधायक के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है।

पूर्व विधायक स्वर्गीय राम प्रवेश राय के बेटे प्रिंस कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र की है जहां चिराई घर के पास मृतक प्रिंस का शव मिला है।

पूर्व विधायक स्वर्गीय राम प्रवेश राय छपरा से विधायक थे। पहले वो राजद में थे फिर बाद में जदयू में शामिल हो गए थे। स्वर्गीय राम प्रवेश राय छपरा से 2005 में जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीते थे और विधायक बने थे। इससे पहले वो जिला परिषद के अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनका बेटा प्रिंस छपरा में ही टायर का व्यवसाय करता था। जिला परिषद अध्यक्ष के आवास के पास उसकी टायर की दुकान है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

23 hours ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

2 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

3 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

5 days ago