
बंगाल की खाड़ी में बना दबाव तूफान और बारिश का कारण होगा
मछुआरों को समुद्री तट से दूर रहने का निर्देश
रांची: मानसून के वापस लौटने में देरी हो रही है। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम है। ताजा जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी पर एक बार फिर कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके तूफान में बदलने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, इसके कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों के तटवर्ती क्षेत्रों में 20 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। इसको देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मॉनसून की अगले हफ्ते तक देश के बाकी हिस्सों से विदाई में देरी हो सकती है।इसके कारण बारिश का मौसम और आगे बढ़ जाएगा। दरअसल, बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है जो अगले 24 घंटे में तूफान में तब्दील हो सकता है। यह नरसापुर तथा विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट को 12 अक्टूबर की रात को पार कर सकता है। अभी यह पश्चिमी एवं उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इसके कारण आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के साथ ही उत्तर कर्नाटक के भीतरी भाग, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और ओडिशा में 13 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि वर्तमान दबाव के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले हफ्ते तक वापसी के कम आसार हैं। अक्टूबर के पहले हफ्ते में भी कम दबाव का एक क्षेत्र बना था।
मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक
बुधवार तक ओडिशा के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। अधिकारियों ने कहा कि इसके कारण ओडिशा के तटीय क्षेत्रों के मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया गै। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दक्षिणी ओडिशा में 45-55 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More