
NewsNLive Desk : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वर्चुअल रैली कर चुनाव प्रचार की शुरुआत की। वर्चुअल निश्चय संवाद के जरिए 11 विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि न्याय के साथ विकास उनकी सरकार का एजेंडा है जो आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने राजद शासनकाल में बिहार की स्थिति के बारे में बताया और कहा कि याद कीजिए उस दौर में सड़कें कैसी थी। उस दौर में बिहार के हालात कैसे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार समाज में शांति व सद्भाव के लिए काम करती रही है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य क्षेत्रों में अपनी सरकार के किए गए कामों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर छद्म नामों से अनाप-शनाप बातें लिखी जा रही है। यह अच्छी बात नहीं है।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More