बड़ी खबर

देश के कई हिस्सों में तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना है

बंगाल की खाड़ी में बना दबाव तूफान और बारिश का कारण होगा

मछुआरों को समुद्री तट से दूर रहने का निर्देश

रांची:  मानसून के वापस लौटने में देरी हो रही है। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम है। ताजा जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी पर एक बार फिर कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके तूफान में बदलने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इसके कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों के तटवर्ती क्षेत्रों में 20 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। इसको देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मॉनसून की अगले हफ्ते तक देश के बाकी हिस्सों से विदाई में देरी हो सकती है।इसके कारण बारिश का मौसम और आगे बढ़ जाएगा। दरअसल, बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है जो अगले 24 घंटे में तूफान में तब्दील हो सकता है। यह नरसापुर तथा विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट को 12 अक्टूबर की रात को पार कर सकता है। अभी यह पश्चिमी एवं उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इसके कारण आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के साथ ही उत्तर कर्नाटक के भीतरी भाग, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और ओडिशा में 13 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि वर्तमान दबाव के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले हफ्ते तक वापसी के कम आसार हैं। अक्टूबर के पहले हफ्ते में भी कम दबाव का एक क्षेत्र बना था।

मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक

बुधवार तक ओडिशा के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। अधिकारियों ने कहा कि इसके कारण ओडिशा के तटीय क्षेत्रों के मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया गै। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दक्षिणी ओडिशा में 45-55 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

2 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago