
bharat varta desk: आज बिहार विधान मंडल के बजट सत्र के दौरान विधानसभा में आर एस एस के मुद्दे पर बड़ा हंगामा हुआ इसके चलते सभा की कार्यवाही थोड़ी देर के लिए स्थगित कर देनी पड़ी। दरअसल पिछले दिनों भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर के बयान कि मुसलमानों का वोट अधिकार छीन लेना चाहिए पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज बहुत गर्म थे। उन्होंने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि किसकी मजाल है जो मुसलमानों को देश से बाहर कर देगा। उसके वोट का अधिकार छीन लेगा। उन्होंने कहा कि अजीब अजीब बात हो रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मंत्री शाहनवाज भाई आपको भी वोट देने का अधिकार नहीं रहेगा। बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी से भी वोट का अधिकार छीन दया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने को सेकुलर होने का दम भरने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में बैठे हैं और उनके सामने ऐसी बातें हो रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने ही तो कहा था कि आर एस एस बहुत खतरनाक है। अब आप चुप क्यों हैं।
आर एस एस का नाम लेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने आपत्ति जाहिर की। उन्होंने कहा कि इसको प्रोसिडिंग में शामिल नहीं किया जाएगा। तेजस्वी के बोल पर भाजपा के विधायक अपनी सीट से खड़ा होकर हंगामा करने लगे। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वोट देने का अधिकार कोई भी सरकार छीन नहीं सकती है। उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि r.s.s. दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है जिसका कार्यकर्ता होने पर उन्हें गर्व है। इस देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति prss1 सेवक हैं। दोनों ओर से हंगामा इतना अधिक बढ़ गया कि विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को कुछ दिन के लिए स्थगित कर दिया और आसन से उठ कर चले गए।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More