
Bharat Varta Desk : बिहार के जेलों में टेलीफोन बूथ लगाने की पहल सरकार द्वारा की गई है। जेल में बंद कैदी अब अपनों से फोन के माध्यम से बात कर पा रहे हैं। बंदियों द्वारा बातचीत की जेल प्रशासन की तरफ से पूरी निगरानी का नियम बनाया गया है। जेल प्रशासन की तरफ से एक अनिवार्य नियम भी बनाया गया है। इसमें उसी नंबर पर बातचीत होगी, जिस नंबर के बारे में बंदी पहले से जेल प्रशासन को बता रखे होंगे।
जेलों में टेलीफोन बूथ लगाने के सरकार के इस पहल का अब असर दिखने लगा है। पूर्णिया के जिलाधिकारी राहुल कुमार ने ट्विटर पर अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया है कि जब से पूर्णिया जेल में टेलीफोन बूथ शुरू किया गया है तब से अब छापेमारी के दौरान जेल के वार्डों से अवैध मोबाइल फोन की बरामदगी होना कम हो गया है।
पढिये क्या लिखा है जिलाधिकारी राहुल कुमार ने
अपनी नौकरी की शुरुआत में SDM के तौर पर या कुछ वर्ष पूर्व तक जिलाधिकारी के रूप में भी जब जेल में छापेमारी के लिए जाता था तो मोबाइल और सिम कार्ड सबसे common recoveries में शामिल होते थे। देर रात या अहले सुबह की रेड में जेल वार्ड की खिड़कियों के बाहर, शौचालयों में, पौधों के गमलों में मिट्टी के भीतर, ईंट के नीचे छुपाकर रखे हुए सिम कार्ड और मोबाइल के अलग-अलग किए हुए हिस्से मिलते थे।
फ़िल्म और मीडिया द्वारा बनाए गए perception के कारण बाक़ियों की तरह मुझे भी लगता था कि इनमें से अधिकतर का उपयोग जेल के अंदर से क्राइम ऑपरेट करने में होता होगा।
हाल के दिनों में रेड के दौरान जब मोबाइल मिलने लगभग बंद हो गए तो सालों से बनी हुई समझ में course correction करने की ज़रूरत महसूस हुई। वस्तुतः जब से जेल के अंदर फ़ोन बूथ की शुरुआत हुई तब से ही बंदियों को कक्षपालों से मिलीभगत कर मोबाइल का जुगाड़ करने की ज़रूरत पड़नी बंद हो गयी।
अपवादों को छोड़ दें तो जेल के अंदर मोबाइल क्राइम ऑपरेट करने के बजाए अधिकतर अपनों से बात करने की छटपटाहट में रखे जाते थे। एक नीतिगत निर्णय कई बार ज़मीनी बदलाव लाने के साथ साथ पूर्वाग्रहों पर भी मारक प्रहार कर जाता है।
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More