सब मिलकर प्रयास करें तो चमकेगा पटना : नीतू नवगीत

Report by : Rishikesh Narayan

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : जेडी विमेंस कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना( एनएसएस) की सक्रिय सदस्यों के साथ मिलकर पटना नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर और बिहार की चर्चित लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में कॉलेज की प्राचार्या डॉ मीरा कुमारी, एनएसएस की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ हिना रानी, प्रॉक्टर प्रो वीणा कुमारी, प्रो नंदनी मेहता, प्रो मधु कुमारी सहित सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ मीरा कुमार ने कार्यक्रम में कहा कि स्वच्छता हमारी मूलभूत आवश्यकता है। स्वच्छ तन-मन और स्वच्छ शहर से ही अच्छे विचारों का विकास होगा और हम देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे पाएंगे। स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि स्वच्छता का दीप हमें जलाए रखना है। स्वच्छता एक संस्कार है। उन्होंने एनएसएस के सदस्यों से अनुरोध किया कि वे सभी स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में भाग लें। लोगों की स्वच्छता अभियान में जितनी अधिक भागीदारी होगी, पटना की स्वच्छता रैंकिंग में उतना ही सुधार होगा। उन्होंने कार्यक्रम में घर घर अलख जगायेंगे स्वच्छ भारत बनेगा, उत्तम दवा है सफाई सहित अनेक गीतों की प्रस्तुति की। उनके साथ राजन कुमार ने तबला पर और राकेश कुमार ने हारमोनियम पर संगत किया । नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर नीतू नवगीत ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेकर हम लोग पटना की रैंकिंग में सुधार ला सकते हैं। देशभर मैं विभिन्न शहरों की रैंकिंग में इस बार नागरिकों की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया है। जितने अधिक लोग स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेंगे, पटना की रैंकिंग उतनी ही बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से अपशिष्ट प्रबंधन और साफ-सफाई पर पहले से कई गुना अधिक ध्यान दिया जा रहा है। स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है। स्वच्छ भारत और स्वच्छ शहर का सपना किसी एक व्यक्ति का नहीं होता। यह हम सबका सामूहिक सपना है और स्वच्छता हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। वर्ष 2022 में जो स्वच्छता सर्वेक्षण किया जा रहा है उसे आजादी@75 का नाम दिया गया है। इस सर्वे में जहां पहले 6000 अंक निर्धारित हैं वहीं इस वर्ष केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने उसे बढ़ाकर 7500 अंक कर दिया है। सिटीजन फीडबैक पर 2250 अंक निर्धारित हैं। इस तरह देखा जाए तो कुल अंकों का 30% सिटीजन फीडबैक पर ही मिलेगा। स्वच्छता सर्वेक्षण में भागीदारी 6 माध्यमों से की जा सकती है। डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने कई लोकगीत गाकर भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने स्वच्छता का अलख जगायेंगे, स्वच्छ भारत बनेगा, सबसे बड़ा है गहना साफ रहना, उसका दवा है सफाई बापू का कहना, पटना बा हमार, चल करे चमत्कार, हर गली मोहल्ला के चमका द, पटना के नंबर वन बना द जैसे गीत गाकर लोगों को साफ सफाई का महत्व बताया। स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्यों द्वारा स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक पेश किया गया।

वीडियो : स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम
Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago