
पटना। बिहार में महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद अब मंथन का दौर चल रहा है। गुरुवार को पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर महागठबंधन के सभी घटक दलों नेताओं और विधायकों का जमावड़ा लगा। महागठबंधन की बैठक में तेजस्वी यादव को गठबंधन का नेता चुना गया है।
बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जनता का फैसला महागठबंधन के पक्ष में है, वहीं चुनाव आयोग का नतीजा एनडीए के पक्ष में गया है। 2015 में भी हमारे पक्ष में फैसला आया था, लेकिन बीजेपी चोर दरवाजे से सरकार में आ गई थी। हमने चुनाव में गरीबी, मजदूर, शिक्षा, विकास का मसला उठाया। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार चोर दरवाजे से सत्ता हथियाना चाहते हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव नतीजों से ठीक पहले आरा में रात के अंधेरे में गाड़ी में पोस्टल बैलेट ले जाए गए। चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक, पोस्टल बैलेट की गिनती पहले होनी चाहिए लेकिन इस बार पोस्टल बैलेट की गिनती को बाद में किया गया। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बिहार में महागठबंधन को अधिक वोट मिला, लेकिन सीटें एनडीए को अधिक मिली हैं। कई सीटों पर पोस्टल वोटों को रद्द कर दिया गया है।
महागठबंधन की बैठक में तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि सरकार महागठबंधन की ही बनेगी, सभी विधायकों को पूरे महीने पटना में रहने को भी कहा गया है।
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More