
रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों को अगले 2 महीने परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रांची एयरपोर्ट के रनवे की री-कार्पेटिंग का काम 16 नवंबर से शुरू हो रहा है। यह 15 जनवरी तक चलेगा। इसके मद्देनजर अगले दो महीने तक रांची एयरपोर्ट से सुबह 10 बजे से शाम के 06 बजे तक विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है। काम पूरा हो जाने पर इसे दोबारा से शुरू किया जाएगा। रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि विमान की टाइमिंग को री-शिड्यूल कर दिया गया है। अब रांची एयरपोर्ट से केवल सुबह और शाम ही विमान उड़ सकेंगी। सुबह 10 से शाम छह बजे की विमानों को सुबह छह से 10 और शाम में छह से 10 बजे की अवधि में री शिड्यूल कर दिया गया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि इससे लगभग तीन से चार फ्लाइट की टाइमिंग में बदलाव आएगा इसकी सूची जल्द जारी कर दी जाएगी।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More