
NewsNLive Desk: बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में घमासान मचा है। हार का ठीकरा एक-दूसरे पर फोड़ने का दौर शुरू हो गया है। भाकपा माले के दीपांकर भट्टाचार्य ने महागठबंधन की हार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर सहित कई नेताओं ने अपनी ही पार्टी पर चुनाव में टिकट बांटने में गड़बड़ी का आरोप लगा हार का ठिकड़ा फोड़ा है। इन सब के बीच एनडीए के घटक दल ‘हम’ पार्टी के सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस विधायकों को नीतीश कुमार के साथ आने का ऑफर दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि कांग्रेस के विधायकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आ जाना चाहिए। इससे सभी कांग्रेस विधायक मजबूत होंगे।
मांझी के कांग्रेस पर इस बड़े दांव से राजनीति में कयासों का बाजार गर्म हो जाएगा। क्योंकि चुनाव के पूर्व से ही कांग्रेस नेतृत्व को अपने पार्टी के विधायकों में टूट की आशंका है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More