झारखंड में इंडिया गठबंधन का घोषणा पत्र जारी

Bharat varta Desk

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार JMM और कांग्रेस ने मिलकर इंडिया गठबंधन की 7 गारंटियों की घोषणा की। इस दौरान झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मौजूद रहे। झारखंड में अगर INDI अलायंस की सरकार बनी तो 10 लाख नौकरी, प्रति व्यक्ति 7 किलो राशन का वादा किया गया। खास तौर पर महिलाओं के लिए हेमंत सोरेन ने मइया गारंटी का ऐलान किया है। इसके तहत 2500 रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

  1. खतियान की गारंटीः 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीयता नीति लाई जाएगी। सरना धर्म कोड को लागू करवाने के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषा-संस्कृति का संरक्षण किया जाएगा।
  2. मंईयां सम्मान की गारंटी ःदिसंबर 2024 से मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत 2,500 रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी.
  3. सामाजिक न्याय की गारंटीः सरकार बनने पर आरक्षण के दायरे को बढ़ाया जाएगा। एसटी को 28 प्रतिशत, एससी को 12 प्रतिशत, ओबीसी को 27 प्रतिशत रिजर्वेशन दिया जाएगा। इसके अलावा अल्पसंख्यक समुदाय के हितों का संरक्षण किया जाएगा। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय का गठन किया जाएगा।
  4. पांच किलो की जगह सात किलो अनाज देंगे ः सरकार बनने पर राज्य के लोगों को 5 किलो की जगह सात किलो अनाज दिया जाएगा। 450 रुपए में गरीब परिवार को गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
  5. रोजगार की गारंटीः सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार की गारंटी दी जाएगी। झारखंड के 10 लाख युवक-युवतियों को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। 15 लाख रुपए तक परिवारिक स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।
  6. शिक्षा की गारंटी ः राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज तथा जिला मुख्यालयों में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। साथ ही, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए औद्योगिक प्रोत्साहन नीति बनाई जाएगी। सभी जिला मुख्यालयों में 500-500 एकड़ का औद्योगिक पार्क बनाया जाएगा।
  7. किसान कल्याण की गारंटीः किसानों की बेहतरी के लिए फसलों की एमएसपी में बदलाव किया जाएगा। धान की MSP को 2,400 से बढ़ाकर 3,200 करने के साथ-साथ लाह, तसर, करंज, इमली, महुआ, चिरौंजी, साल बीज आदि के समर्थन मूल्य में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का वादा किया गया है।
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago