Categories: बड़ी खबर

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा बोर्ड पर हाई कोर्ट के फैसले को रद्द किया

Bharat varta Desk

उत्तर प्रदेश मदरसा एक्ट को लेकर बड़ी खबर आई है. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मदरसा एक्ट संविधान का उल्लंघन नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि यूपी मदरसा एक्ट संवैधानिक रूप से सही है . सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा एजुकेशन एक्ट, 2004 को रद्द करने वाले इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है. इस रोक के चलते, उत्तर प्रदेश के करीब 16,000 मदरसों में पढ़ने वाले 17 लाख छात्रों को पढ़ाई जारी रखने की अनुमति मिल गई है. कोर्ट ने कहा कि मदरसा बोर्ड एक्ट का मकसद रेगुलेटरी नेचर का है और यह कोई धार्मिक निर्देश जारी नहीं करता.सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट ने इस एक्ट के प्रावधानों का गलत अर्थ निकाला है.सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर हाई कोर्ट को इस बात की चिंता थी कि मदरसों के छात्रों को क्वॉलिटी एजुकेशन मिले, तो इसका हल मदरसा एजुकेशन बोर्ड एक्ट को खारिज करने में नहीं, बल्कि उपयुक्त निर्देश जारी करने से होगा.

यूपी बोर्ड ऑफ़ मदरसा एजुकेशन एक्ट, 2004 को राज्य सरकार ने पास किया था. इस कानून का मकसद राज्य में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना था. 

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 days ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 days ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

4 days ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

6 days ago