बड़ी खबर

अवैध खनन मामले में 17 ठिकानों पर सीबीआई रेड में₹60 लाख और भारी मात्रा में सोना- चांदी बरामद, अकूत संपत्ति की मिली जानकारी

Bharat varta Desk

झारखंड के साहिबगंज जिले में हुए 1000 करोड़ के चर्चित अवैध पत्थर खनन पत्थर मामले में ईडी की कार्रवाई के बाद आज सीबीआई ने भी बड़ी कार्रवाई की है जिसमें 60 लाख से अधिक रुपए 1 किलो सोना, सवा किलो चांदी समेत अकूत संपत्ति के कागजात मिले हैं। बताया जा रहा है कि रांची में साहिबगंज जिला में खनन पदाधिकारी रहे विभूति कुमार के ठिकानों पर भी सीबीआई ने छापा मारा है। जांच एजेंसी ने झारखंड में 16 लोकेशन पर छापेमारी की हैं जिसमें 11 साहिबगंज और 3 रांची में की गई. इसके अलावा पटना और कोलकाता में भी एक एक जगह पर कार्रवाई की गई हैं। जानकारी के अनुसार जिन लोगों के ठिकाने पर छापेमारी की गई हैं उनमें राजमहल उधवा के बड़े कारोबारी महताब आलम, मिर्जाचौकी के रंजन वर्मा,संजय जायसवाल, रहरवा के सुब्रतो पाल, पत्थर व्यवसायी टिंकल भगत, अवध किशोर सिंह उर्फ पतरु सिंह, बरहरवा के भगवान भगत और कृष्णा साह के यहां छापेमारी हुई हैं। ये सभी लोग इस मामले के आरोपी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के करीबी हैं।

सीबीआई के पहले भी ईडी इस मामले की जांच-पड़ताल के लिए यहां छापामारी कर चुकी है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

2 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

2 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago