
Bharat varta desk
झारखंड में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2,404 पदों शीघ्र बहाली होगी। जेपीएससी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर बहाली के लिए न्यूनतम योग्यता में बदलाव किया गया है। जेपीएससी की ओऱ से कहा गया है कि एक जुलाई 2023 तक यानी कोरोना काल के समय तक पीएचडी की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अब नेट औऱ जेट न्यूनतम योग्यता होगी। पीएचडी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए नेट और जेट से छूट दी गयी है। जेपीएससी नियुक्ति के लिए जल्दी ही विज्ञापन प्रकाशित करेगी।
झारखंड सरकार से मिली जानकारी के अनुसार एसोसिएट प्रोफेसर के लिए कुल स्वीकृत पद का एक चौथाई पद प्रतिनियुक्ति प्रक्रिया से भरा जायेगा। एसोसिएट प्रोफेसर पद पर बहाली के लिए कम से कम तीन साल की नियमित सेवा का अनुभव होना जरूरी करार दिया गया है। इसी तरह प्रोफेसर पद पर बहाली के लिए भी कुल स्वीकृत पद की एक चौथाई सीट प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरी जायेगी। प्रोफेसर पद पर बहाली के लिए कम से कम चार साल की नियमित सेवा का अनुभव जरूरी होगा। बता दें कि प्रतिनियुक्ति पर तभी बहालियां होंगी जब सीधी नियुक्ति से अपेक्षित पद नहीं भरे जायेंगे। इसी के साथ झारखंड सरकार ने शिक्षकों को प्रोमोशन देने के लिए ओरिएंटेशन औऱ रिफ्रेशर कोर्स के समय को आगामी 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More