अपराध

झारखंड में अबतक का सबसे बड़ा साइबर क्राइम,करोड़ों साफ

गढ़वा में साइबर अपराधियों ने किसानों के मुआवजे के लिए रखे 10 करोड़ साफ किया

रांची संवाददाता : झारखंड में अब तक सबसे बड़ा साइबर क्राइम का मामला गढ़वा में सामने आया है. गढ़वा में साइबर अपराधियों ने एक साथ 10 करोड़ रुपये की ठगी की है. यह राशि जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के डोमनी नदी में बननेवाले बराज को लेकर विशेष भू-अर्जन विभाग में रैयतों को मुआवजा देने के लिए आयी थी, जिसे साइबर अपराधियों ने उड़ा लिया.

राज्य सरकार ने गढ़वा के खरौंधी थाना क्षेत्र में डोमनी नदी पर बराज बनाने की स्वीकृति दी थी, जिसका शिलान्यास 2014 में तत्कालीन विधायक के द्वारा किया गया था. इस योजना में सबसे बड़ा घोटाला साइबर अपराधियों ने किया है. बराज के आसपास रहनेवाले रैयतों के लिए सरकार ने करोड़ों रुपये मुआवजे के लिए भेजा था लेकिन उनमें से 10 करोड़ रुपये की अवैध निकासी हो गयी.

यह किसकी मिलीभगत से हुआ है यह किसी को अभी तक पता नहीं चल पाया है. ग्रामीण इसी आस में बैठे हुए हैं कि उन्हें कब मुआवजा मिलेगा, लेकिन इन्हें पता ही नहीं कि यह रुपया घोटाले का भेंट चढ़ चुका है.

विधायक भानु प्रताप साही ने जिला में आयोजित दिशा की बैठक में योजना के अधूरी रहने की बात उठायी तो यह घोटाला सामने आया. उन्होंने कहा कि गरीब किसान का पैसा था. दस करोड़ कौन निकाल लिया, यह किसी को अबतक पता नहीं चल पाया है. वहीं उन्होंने यह शक जताया है कि यह राशि घोटाले की भेंट चढ़ गयी, जिसमें अधिकारी से लेकर बैंक के लोग भी शामिल हो सकते हैं.

गढ़वा डीसी राजेश कुमार पाठक ने कहा कि यह साइबर क्राइम का मामला है हम लोग इसकी जांच कर रहे हैं इसके लिए कमेटी भी बनायी गयी है. बहुत जल्द इसका खुलासा होगा.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago