
पटना: इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश हत्याकांड मामले का पटना के एसएसपी ने बुधवार को उद्भेदन किया। एसएसपी ने बताया कि हत्या की वजह रोडरेज की घटना थी। मुख्य आरोपी शूटर ऋतुराज को पटना से गिरफ्तार भी किया गया है। ऋतुराज ने मीडिया के समक्ष भी अपना जुल्म कबूल किया।
एसएसपी ने बताया कि नवम्बर महीने में एयरपोर्ट रोड में लोजपा कार्यालय के समीप एक रोडरेज की घटना हुई थी। इससे नाराज युवकों ने रूपेश की हत्या कर दी। एसआईटी ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ऋतुराज बाइक चोरी के भी धंधे में संलिप्त रहने की बात सामने आई है। अन्य फरार आरोपियों का भी जल्द गिरफ्तारी होगी।
गिरफ्तार आरोपी ऋतुराज ने बताया कि रूपेश सिंह के गाड़ी के साथ एक दुर्घटना हुई थी, जिसके बाद रूपेश सिंह ने मुझे 29 नवंबर को बहुत पीटा था। इससे मैं गुस्से में था और उन्हें मार डाला। मैं लगभग डेढ़ महीने से रूपेश कुमार सिंह को मारने की कोशिश कर रहा था।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More