बड़ी खबर

जूनियर डॉक्टरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, रिम्स ओपीडी की व्यवथा चरमरायी, मरीज हो रहे परेशान

रांची संवाददाता: राज्य के मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर बकाया एरियर भुगतान की मांग को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसका असर रांची रिम्स में भी देखने को मिल रहा है। व्यवस्था चरमरा गयी है। मरीजों का काफी दिक्कतों का सामना करना पर रहा है। यहां रेसिडेंट डॉक्टर ने ओपीडी को खुलते ही बंद करा दिया। हड़ताली डॉक्टरों ने अस्पताल में नारेबाजी कर रहे हैं। रेसिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन झारखंड के संयोजक डा अजीत कुमार ने बताया कि अगर जल्द उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गयी तो ओपीडी के बाद अन्य सेवाओं को भी बाधित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि एक साथ नहीं तो कम से कम धीरे-धीरे करके ही सही लेकिन सरकार को बकाया एरियर का भुगतान करना होगा। जूनियर डॉक्टर की कल रिम्स के डायरेक्टर और हेल्थ सेक्रेट्री से वार्ता हुयी थी। दोनों वार्ता विफल रही थी। इसके बाद सोमवार से ही जूनियर डॉक्टर ने कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी थी। दूसरे शिफ्ट में मरीज का इलाज नहीं हुआ था। अभी केवल इमरजेंसी में ही मरीज का इलाज हो रहा है। जूनियर डॉक्टर ने कहा कि हमारी परेशानी को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। डॉ अजीत ने बताया कि सरकार डॉक्टर की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। फाइल के निपटारे के लिए स्वास्थ्य विभाग को डेढ़ महीने का समय दिया गया था। लेकिन इस दौरान कुछ भी नहीं हुआ है। साल 2016 से 2019 तक के सातवें वेतनमान के आधार पर बकाया वेतन भुगतान की मांग लगातार रेजिडेंट डाक्टर कर रहे हैं। यह मामला विधानसभा में भी उठाया गया। सोमवार को भाजपा विधायक राज सिन्हा और मंगलवार को कांके विधायक समरी लाल ने यह मामला उठाया। विधायकों ने कहा कि डॉक्टरों की जायज मांग पर सरकार को विचार करना चाहिये। इससे मरीजों को भी परेशानी हो रही है।

Kumar Gaurav

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

5 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

21 hours ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 day ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago