
नई दिल्ली : स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोरोना मरीजों को शुरू में सीटी स्कैन कराने से कोई फायदा नहीं है. उन्होंने कहा कि मामूली लक्षण में सीटी स्कैन कराने का भी कोई फायदा नहीं है. सीटी स्कैन कराना नुकसानदायक है. सीटी स्कैन कराने पर कैंसर का भी खतरा होता है. एक सीटी स्कैन 300 एक्सरे के बराबर होता है. बार बार कराएंगे तो बाद में कैंसर के शिकार हो जाएंगे. सीटी स्कैन में शुरू में पैच दिखता है. उन्होंने सुझाव दिया कि सीटी स्कैन से बेहतर है कि आप एक्सरे कराएं.
डॉक्टर की सलाह से ही ब्लड टेस्ट कराएं
डॉ गुलेरिया ने बताया कि सभी कोरोना मरीजों को ब्लड टेस्ट भी नहीं कराना चाहिए. डॉक्टर की सलाह से ही ब्लड टेस्ट कराएं. बायो मार्कर भी सब लोग नहीं कराएं.
ऑक्सीजन भी दवा है
डॉ गुलेरिया ने कहा किस्टियोराइड घर मे इलाज करा रहे लोग नहीं लें.मध्यम लक्षण में ही स्टियोराइड दिया जाता है. मॉडरेट बीमारी में तीन तरीके से इलाज होगा. सबसे पहले ऑक्सीजन दीजिए. ऑक्सीजन भी दवा है. उसके बाद स्टियोराइड दे सकते हैं. रेमडिसवीर, प्लाज्मा और टोसिजुनेब दवा गंभीर मरीज को दिया जा सकता है. लेकिन इससे खास फायदा नहीं है.
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More