
Oplus_131072
Bharat varta Desk
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) के लिए भाजपा ने 71 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट दिया गया है, जबकि विजय सिन्हा लखीसराय से चुनाव लड़ेंगे. सीटों के बंटवारे में भाजपा के हिस्से में 101 सीटें आई हैं, जबकि इतनी ही सीटों पर सहयोगी जनता दल के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया है.
भाजपा की पहली सूची के मुताबिक भाजपा नेता मंगल पांडे सीवान से चुनाव लड़ेंगे, जबकि रामकृपाल यादव को पार्टी दानापुर से चुनाव लड़ाएगी। आलोक रंजन सहरसा से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने छातापुर से नीरज बबलू के टिकट दिया है।
पहली सूची में 9 महिला उम्मीदवारों के नाम:
भाजपा ने अपनी पहली सूची में महिला उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. बेतिया से रेणु देवी, परेहार से गायत्री देवी, नरपतगंज से देवंती यादव, किशनगंज से स्वीटी सिंह, प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता देवी, औराई से रमा निषाद, वारसलीगंज से अरुणा देवी, जमुई से श्रेयसी सिंह को उम्मीदवार बनाया है.
लखीसराय से विजय सिन्हा को टिकट मिला है. सिवान से मंगल पांडेय को उम्मीदवार बनाया है. दानापुर से रामकृपाल यादव को टिकट मिला है. दरभंगा से संजय सरावगी को टिकट मिला है. हाजीपुर से अवधेश सिंह को टिकट मिला है. सीतामढ़ी से सुनील कुमार को टिकट मिला है.
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More