पॉलिटिक्स

जदयू विधायक से नाराज वैश्य समाज ने निकाला आक्रोश मार्च, पुतला फूंका

पटना संवाददाता: भागलपुर जिले के गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल ने वैश्य समाज के प्रति जातिसूचक अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है. इससे वैश्य समाज के लोग नाराज हैं. आज पटना सिटी कि समाज के प्रतिनिधियों ने आक्रोश मार्च निकाला. विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. मारूफगंज पूरब दरवाजा से आक्रोश मार्च निकाला गया जिसमें जदयू विधायक गोपाल मंडल का पुतला लेकर अशोक राजपथ पर हाजी गंज, चम्डोरिया , हरमंदिर होते हुए स्थानीय शहीद भगत सिंह चौक पटना सिटी पहुंच कर विधायक का पुतला दहन किया गया.

विधायक का रवैया अपराधियों जैसा : बलराम चौधरी पुतला दहन के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए वैश्य समाज समाज के नेता बलराम चौधरी ने कहा कि संवैधानिक पद पर रहकर गैर जिम्मेदाराना और असामाजिक तत्व जैसा भाषा का इस्तेमाल करने वाले विधायक गोपाल मंडल को सार्वजनिक रूप से वैश्य समाज से माफी मांगना चाहिए. कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पर अभिलंब कोई निर्णय नहीं लेते हैं तो पटना सिटी के वैश्य समाज आंदोलन के लिए मजबूर होगा जिसकी पूरी जिम्मेवारी मुख्यमंत्री और जदयू नेताओं की होगी. इस मौके पर मुन्ना जायसवाल , मिथिलेश कुमार , जयसवाल, विक्रम शाह, आलोक शाह, विजय जायसवाल , देव रतन प्रसाद, अरविंद जायसवाल ,प्रिंस कुमार राजू ,लीलाधर जी, सुरेश केसरी, अनु भरतिया, अमरेंद्र नारायण ,मंटू, आजाद, उपेंद्र जयसवाल, अरविंद साह ,ज्योति शाह, राजू जायसवाल, ओमप्रकाश आजाद, विश्वनाथ जयसवाल के अतिरिक्त कई व्यवसाई शामिल थे.

Kumar Gaurav

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

8 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

8 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

20 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago