पॉलिटिक्स

बिहार विधानसभा में बड़ी घटना, विधायक आपस में गाली-गलौज करते हुए भिड़ गए

पटना: आज सुबह से ही भू एवं राजस्‍व मंत्री रामसूरत राय से इस्‍तीफे की मांग पर अड़े विपक्ष ने पहले तो सदन में फिर विधानमंडल परिसर में जबरदस्‍त हंगामा किया। मामला अभी गरम ही था कि दूसरी पाली में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने अचानक फिर से शराबबंदी पर बात शुरू की। इस पर टोकाटोकी शुरू हो गई। इसपर तेजस्‍वी ने कह दिया कि नेता प्रतिपक्ष का पद संवैधानिक होता है। मगर उप मुख्‍यमंत्री का पद संवैधानिक नहीं होता है। इसपर सत्ता रूढ दल के विधायक भड़क गए। भाजपा नेता व मंत्री संजय सरावगी और जनक सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई। जिसके बाद आज सदन में पहले दिन पहंचे तेजस्‍वी के बड़े भाई व विधायक तेज प्रताप यादव सत्ता रूढ़ दलों के नेता की ओर अंगुली दिखाकर कुछ ऐसी नागवार बात कह दी जिससे दोनों तरह के विधायक आमने-सामने आ गए। आपस में गाली-गलौज करते हुए भिड़ गए।

राजद के दलित विधायक रामवृक्ष सदा से जदयू के कुछ विधायकों की जमकर कहासुनी भी हो गई। इसके बाद राजद के दलित विधायक ने आरोप लगाया कि जदयू के कुछ विधायकों ने उन्हें गाली दी।

बिहार विधानसभा में हुए जबरदस्त हंगामे और सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच हाथापाई के बाद सदन की कार्यवाही एक बार फिर शुरू हो गई है। सदन में हुए बवाल के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अफसोस जताया है। स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि आज सदन में हुई घटना से वह लज्जित महसूस कर रहे हैं। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो यह सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। अगर ऐसा हुआ तो वह आगे सख्ती के साथ निपटेंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

20 hours ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

2 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

3 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

5 days ago