
Bharat varta desk: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का विवादों से पुराना नाता रहा है। पिछले दिनों वहां की कुलपति हिंदू देवी- देवताओं के बारे में विवादास्पद बयान देकर चर्चा में आई। वहीं अब वहां के रेक्टर अजय कुमार दुबे घोटाले में फंसने के बाद चर्चा में हैं। उन पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। विश्वविद्यालय ने उनसे इस्तीफा ले लिया है।
रेक्टर पर फेलोशिप की मांग करने वाले छात्रों पर जानलेवा हमला करने, महिला सहकर्मी को परेशान करने और गैर-कानूनी रूप से NGO चलाने के आरोप लगे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 अगस्त को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रेक्टर से संपर्क किया था और हॉस्टल की खराब स्थिति और कैंपस में पानी के संकट के संबंध में जवाब मांगा था।शिक्षकों के एक वर्ग ने यहां तक आरोप लगाया था कि रेक्टर अपने विश्वविद्यालय के पते से एनजीओ चला रहे थे जो नियमों का उल्लंघन है. हालांकि, दुबे ने इस आरोप को खारिज कर दिया।
शिक्षकों का कहना है कि प्रवासी पहल संगठन (ODI) और अफ्रीकन स्टडीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ASAI), दो गैर-सरकारी संगठन, अव्वय्यार संवाद फोरम (ASF) के अंतर्गत रजिस्टर्ड हैं और इनका आधिकारिक पता JNU कैंपस है।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More