
Bharat Varta Desk: झारखंड में सियासी संकट जारी है। चुनाव आयोग द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायकी रद्द किए जाने की कार्रवाई की आशंका के मद्देनजर गठबंधन को टूट को बचाने की कोशिश की जा रही है।
विधायकों को एकजुट करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं ताकि उन्हें खरीद-फरोख्त से बचाया जा सके। पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यूपीए की विधायकों को खुद लेकर खूंटी पिकनिक मनाने गए थे जबकि अब सभी विधायकों को स्पेशल प्लेन से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ले जाने की तैयारी हो रही है। इन्हें चार्टर विमान के जरिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रायपुर ले जाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह विमान सेवा इंडिगो की 320 एयरबस है, जिसे कांग्रेस कमेटी के नाम से बुक कराया गया है। बता दें कि झारखंड के इस महागठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी झामुमो के 30, कांग्रेस के 18 और राजद के एक विधायक हैं. वहीं मुख्य विपक्षी दल भाजपा के सदन में 26 विधायक हैं। पिछले दिनों यूपी विधायकों ने झारखंड के राज्यपाल से मुख्यमंत्री के विधायक की के संबंध में फैसला शीघ्र देने की मांग की थी। यूपीए के विधायकों ने आरोप लगाया था कि विधायकों को तोड़ने के लिए फैसला सुनाने में देरी की जा रही है।
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More