
Bharat varta desk: झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता के बीच वहां के विधायकों आज शाम रायपुर पहुंच गए। सभी विधायकों को नया रायपुर स्थित मेफेयर रिसोर्ट में ठहराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विधायकों में कांग्रेस के 12, झारखंड मुक्ति मोर्चा के 19 और राजद के एक विधायक हैं। इनके साथ ही झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और संतोष पांडे रायपुर आए हैं। महागठबंधन के विधायकों को टूट से बचाने के लिए यह दूसरा मौका है कि जब विधायकों को रायपुर लाया गया है। इससे पूर्व हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों को टूट से बचाने के लिए नवा रायपुर के होटल में ठहराया गया था। अब उसी होटल में पड़ोसी राज्य के झामुमो और कांग्रेस के विधायकों को ठहराने की व्यवस्था की गई है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More