शिक्षा मंच

घोटाले में फंसे जेएनयू के रेक्टर, विश्वविद्यालय ने लिया इस्तीफा

Bharat varta desk: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का विवादों से पुराना नाता रहा है। पिछले दिनों वहां की कुलपति हिंदू देवी- देवताओं के बारे में विवादास्पद बयान देकर चर्चा में आई। वहीं अब वहां के रेक्टर अजय कुमार दुबे घोटाले में फंसने के बाद चर्चा में हैं। उन पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। विश्वविद्यालय ने उनसे इस्तीफा ले लिया है।

रेक्टर पर फेलोशिप की मांग करने वाले छात्रों पर जानलेवा हमला करने, महिला सहकर्मी को परेशान करने और गैर-कानूनी रूप से NGO चलाने के आरोप लगे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 अगस्त को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रेक्टर से संपर्क किया था और हॉस्‍टल की खराब स्थिति और कैंपस में पानी के संकट के संबंध में जवाब मांगा था।शिक्षकों के एक वर्ग ने यहां तक ​​आरोप लगाया था कि रेक्टर अपने विश्वविद्यालय के पते से एनजीओ चला रहे थे जो नियमों का उल्लंघन है. हालांकि, दुबे ने इस आरोप को खारिज कर दिया।

शिक्षकों का कहना है कि प्रवासी पहल संगठन (ODI) और अफ्रीकन स्टडीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ASAI), दो गैर-सरकारी संगठन, अव्वय्यार संवाद फोरम (ASF) के अंतर्गत रजिस्‍टर्ड हैं और इनका आधिकारिक पता JNU कैंपस है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में 11 आईएएस अधिकारी बदले, दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More

7 hours ago

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

1 week ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

1 week ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago