गणतंत्र दिवस पर पटना खादी मॉल में 50 प्रतिशत की छूट

पटना : आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना के खादी मॉल में गणतंत्र दिवस सेल शुरू हो चुका है। इस ख़ास मौके पर खादी उत्पादों पर 50 प्रतिशत की भारी छूट का प्रावधान दिया गया है। गांधी मैदान स्थित खादी मॉल में खादी के कपड़े, हैंडलूम एवं हस्तशिल्प सीधे आधे दाम पर मिल रहे है। गणतंत्र दिवस सेल को लेकर मॉल में तिरंगा झंडा, अशोक स्तंभ, बैज, अंगवस्त्रम, तिरंगा के रंग में रंगा कपड़ा भी मुहैया कराया जा रहा है। सेल को लेकर मॉल में आय दिन ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पुराने ग्राहक से लेकर नए ग्राहक, सभी 50 प्रतिशत छूट का लाभ उठा रहें है।
राज्य में आए हुए पर्यटकों को भी यह सेल खूब आकर्षित कर रहा है। खादी मॉल आए पर्यटक श्याम लालसा ने कहा कि होटेल मैनेजर के सुझाव पर वह इस मॉल में खरीदारी करने पहुंचे है। बिहार की सभ्यता को समेटे ऐसे मंच को मैं पहली बार देख रहा हूं। बिहार में बनने वाली चीजों की इतनी बड़ी कलेक्शन को देखकर मैं यहां के आर्ट एंड कल्चर का फैन हो गया हूं और 50% सेल के समय आने का खूब फायदा भी हुआ है। अब बैग भर कर मैं इन हैंडीक्राफ़्ट्स को मुंबई ले जा पाऊंगा।
वही बिहार राज्य खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड,पटना के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने इस संबंध में बताया कि राज्य के बुनकरों को बाजार देने के लिए खादी मॉल में पचास प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया गया है।
इससे पहले यह सेल गांधी जयंती 2023 के अवसर पर पूरे अक्टूबर माह तक लगाया गया था। जिसमें खादी वस्त्रों की जमकर खरीदारी की गई थी।
वर्ष 2024 के जनवरी माह में लगे इस सेल में भागलपुरी सिल्क, मधुबनी की मसलीन, नालंदा, आरा, गया के सूती वस्त्रों की बिक्री हो रही है। इस सेल का सीधा लाभ राज्य के बुनकरों व कारीगरों को मिलेगा। खादी मॉल में साड़ी, धोती, कुर्ता सहित सभी तरह के कपड़े आधी कीमत पर मिल रही है। उपभोक्ता सेल के शेष दिनों का लाभ बिना विलंब किए उठायें ताकि उनकी पसंद के उत्पाद उन्हें मिल जाए। ऐसे मंच को मैं पहली बार देख रहा हूं। बिहार में बनने वाली चीजों की इतनी बड़ी कलेक्शन को देखकर मैं यहाँ के आर्ट एंड कल्चर का फैन हो गया हूं और 50% सेल के समय आने का खूब फायदा भी हुआ है। अब बैग भर कर मैं इन हैंडीक्राफ़्ट्स को मुंबई ले जा पाऊंगा।
वही बिहार राज्य खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड,पटना के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने इस संबंध में बताया कि राज्य के बुनकरों को बाजार देने के लिए खादी मॉल में पचास प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया गया है।
इससे पहले यह सेल गांधी जयंती 2023 के अवसर पर पूरे अक्टूबर माह तक लगाया गया था। जिसमें खादी वस्त्रों की जमकर खरीदारी की गई थी।
वर्ष 2024 के जनवरी माह में लगे इस सेल में भागलपुरी सिल्क, मधुबनी की मसलीन, नालंदा, आरा, गया के सूती वस्त्रों की बिक्री हो रही है। इस सेल का सीधा लाभ राज्य के बुनकरों व कारीगरों को मिलेगा। खादी मॉल में साड़ी, धोती, कुर्ता सहित सभी तरह के कपड़े आधी कीमत पर मिल रही है। उपभोक्ता सेल के शेष दिनों का लाभ बिना विलंब किए उठायें ताकि उनकी पसंद के उत्पाद उन्हें मिल जाए।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

2 weeks ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

2 weeks ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 months ago