
Bharat varta desk:
झारखंड के जमीन घोटाला केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम सीएम हाउस में करीब छह घंटे से पूछताछ कर रही है। लैंड स्कैम केस को लेकर सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। ईडी की टीम के पास करीब 300 सवालों की लिस्ट बताई जा रही है। टीम के साथ करीब 10 गाड़ियों में भरकर सीआरपीएफ के जवान भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं जो बाहर मौजूद है। उधर प्रशासन ने मुख्यमंत्री आवास के आसपास 144 धारा लागू कर दी है। करीब 1000 से अधिक झारखंड पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
आज दिन में मुख्यमंत्री से पूछताछ के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थकों ने रांची की सड़कों पर प्रदर्शन किया। दिन में मुख्यमंत्री से जामताड़ा के कांग्रेस विधायक डॉ इरफान मिले और गले मिलकर रोने लगे। बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारी अपने साथ खाना लेकर भी आए हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पूछताछ लंबी चल सकती है।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More