आयरलैंड में 18 भारतीय भाषाओं की भागीदारी के साथ विश्व हिंदी दिवस समारोह

Bharat Varta Desk : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संदेश से प्रेरित होकर, भारतीय दूतावास, डबलिन और आयरलैंड में भारतीय समुदाय ने 18 भारतीय भाषाओं (बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) की भागीदारी के साथ एक अभूतपूर्व बहुभाषी साहित्यिक कार्यक्रम से विश्व हिंदी दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में लोगों ने हिंदी अनुवाद के साथ अपनी मूल भाषा में कविताएं सुनाई।

यह अपनी तरह का पहला आयोजन था, जिसमें आयरलैंड में भारतीय समुदाय की क्षेत्रीय और भाषाई विविधता की सर्वाधिक व्यापक भागीदारी थी। समुदाय में जबरदस्त उत्साह विशेष रूप से उत्साहवर्धक था क्योंकि सभी गैर-हिंदी भाषियों ने हिंदी बोलने और अपनी-अपनी भाषाई विरासत के बारे में हिंदी में बोलने का उत्साह पूर्वक प्रयास किया। इस कार्यक्रम में इतनी रुचि थी कि कई प्रतिभागी दूर के अन्य काउंटीओं से डब्लिन आये।

आयोजन को सफल बनाने में भारतीय समुदाय के जबरदस्त समर्थन की सराहना करते हुए, राजदूत अखिलेश मिश्र ने देश की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता में एकता की भावना सुदृढ़ करने और क्षेत्रीय आदान-प्रदान बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी के अथक प्रयासों की चर्चा की और काशी-तमिल संगम की पहल का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय भाषाओं के सामने मुख्य चुनौती बोलने वालों की संख्या बढ़ाने से संबंधित नहीं है, बल्कि भारतीय भाषाओं के माध्यम से जनता की क्रियात्मक क्षमता की वृद्धि और उनका आर्थिक सशक्तीकरण है। इसमें सबसे बड़ी बाधा अंग्रेजी-शिक्षित वर्ग के समक्ष स्थानीय भाषाओं के उपयोगकर्ताओं में हीन भावना है। इस संदर्भ में, उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी हिंदी, तमिल, संस्कृत और अन्य भारतीय भाषाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों से बड़े गर्व के साथ बोलते हैं, जिससे भारतीय भाषाओं की गरिमा और लोकप्रियता की विश्व भर में वृद्धि हुई है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago