खुद देख नहीं पातीं, मोमबत्ती बनाकर दूसरों की जिंदगी कर रही रोशन

जो लड़कियाँ रंग-रोशनी नहीं देख सकतीं, मोमबत्तियां बनाकर जग को कर रही रौशन

पटना : बिहार के खादी मॉल, पटना में मॉल के अंदर आते ही आपको कुछ छात्राएँ दिखेंगी। वो छात्राएँ आपको नहीं देख सकती। आपकी और हमारी तरह वह रंग नहीं देख सकती पर दूसरों की ज़िंदगी में रंग भरने की कला ईश्वर ने उन्हें भरपूर दी है। आंखों की रोशनी न होने के बावजूद अंतर ज्योति बालिका विद्यालय की छात्राएँ दूसरों के जीवन में रौशनी फैला रही हैं। पटना के खादी मॉल में लगे स्टॉल पर यह दृष्टिहीन छात्राएँ रंग-बिरंगे मोमबत्ती बना कर बिहारवासियों की दिवाली रौशन कर रहीं हैं। इनके हुनर से तराशें हुए मोमबत्तियों को आगे बढ़ाने के लिए बिहार खादी मॉल द्वारा छोटी सी पहल की गई है।
इन नेत्रहीन छात्राओं द्वारा बनाई हुई मोमबत्तियों को बिक्री के लिए मॉल में एक स्टॉल के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। अलग-अलग रंग और आकार में निर्मित इन मोमबत्तियों को लोग काफ़ी पसंद कर रहें है। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि इन छात्राओं के अंदर के हुनर को देखकर यही प्रतीत होता है कि कला के लिए नज़र नहीं बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति चाहिए।
जिस तरह ये छात्राएँ हमारे दिवाली को रौशन करने के लिए दिये बना रहीं है वहीं इनके द्वारा निर्मित मोमबत्ती को ख़रीद कर हम इनकी दिवाली रौशन कर सकते है।महंगे-महंगे दिये और मोमबत्तियाँ की तुलना इन छात्राओं द्वारा बनायें हुए दिये बहुत ही सस्ते क़ीमत पर मॉल में उपलब्ध कराए गए हैं।
अंतर ज्योति बालिका विद्यालय की हॉस्टल सुपरिटेंडेंट रेणु कुमारी बताती है कि हमारी छात्राएँ दृष्टि बाधित होते हुए भी मोमबत्ती और दीया बना रही हैं।छात्राओं का प्रयास रहता है कि महापर्व पर उनके हाथों से बनी मोमबत्तियां लोगों के घर में उजाला लाये।
विद्यालय परिसर में पढ़ाई के बाद छात्राओं को हर रोज़ 2 घंटे अपनी रुचि और अपने अंदर की कला को निखारने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है।
सुपरिटेंडेंट रेणु ने लोगों से अपील की कि बच्चों की मोमबत्तियों को जरूर खरीदें। ये छात्राएँ अपने हुनर के माध्यम से उम्मीदों का उजाला फैला रही हैं।भले ही इन छात्राओं की आंखों में ज्योति न हो, पर दीपावली के मौके पर ये छात्राएँ दूसरों की जिन्दगी में रोशनी भरने के लिए परिश्रम कर रही हैं।
वह सालों से इन छात्राओं से जुड़ी हुई है और इनके अंदर के हुनर को देखकर उन्हें बहुत गर्व महसूस होता है।पिछले 2 सालों से ये छात्राएँ लोगों के त्योहार में उजाला फैलाने के लिए मोमबत्तियाँ बना रही हैं और इस बार खादी मॉल के सहयोग से उनके द्वारा निर्मित मोमबत्तियाँ लोगों तक पहुँचने में सफल है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

4 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

4 weeks ago