Categories: बड़ी खबर

बिहार के बाहर भी नीतीश कुमार का विरोध, चारों तरफ से धिरे सीएम

Bharat varta desk:

बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार महिलाओं पर बोलकर फंस गए हैं। उनके द्वारा अपने बयान पर माफी मांगने के बाद भी लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। बिहार से लेकर दूसरे प्रदेशों में भी उनका विरोध शुरू हो गया है। कानपुर में भारतीय जनता पार्टी की महिला सदस्यों ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका। शहर के परेड चौराहे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतले को आग के हवाले कर दिया। नीतीश कुमार के द्वारा मंगलवार को सदन में महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी और बयान से महिलाओं में गुस्सा है। पटना में भी महिलाओं ने नीतीश के खिलाफ मार्च निकाला।

प्रधानमंत्री ने भी निशाना साधा

नीतीश कुमार के खिलाफ इस मुद्दे पर भाजपा खास तौर पर हमलावर है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के गुना के एक चुनावी सभा में नीतीश कुमार पर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार के नाम लिए बिना कहा कि ‘कल आपने अखबार और टीवी पर एक घटना देखी होगी। I.N.D.I A गठबंधन के एक बहुत बड़े नेता, जो इनका झंडा लेकर घूम रहे हैं, उस नेता ने विधानसभा में माताओं-बहनों की उपस्थिति में ऐसी भद्दी भाषा में बातें की, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। उनको शर्म भी नहीं आई. I.N.D.I A गठबंधन के एक भी नेता ने माताओं-बहनों के इतने भयंकर अपमान पर एक शब्द भी नहीं बोला।

वहीं, इस पर जेडीयू की मंत्री लेसी सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कौन होते हैं नीतीश पर टिप्पणी करने वाले. बीजेपी नेता क्या कर रहे हैं यह पीएम को दिखाई नहीं देता क्या? मणिपुर में वहां की महिलाओं के साथ बीजेपी नेताओं ने क्या किया? दिल्ली में महिला पहलवानों के साथ बीजेपी के पुलिस वालों ने क्या किया? इस पर सफाई बीजेपी वालों को देनी चाहिए।

सीएम द्वारा माफी मांगने पर भी मामला गरम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण पर दिए गए अपने बयान पर विधानसभा में माफी मांग ली हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि मैं अपनी बात पर शर्मिंदा हूं। विधानसभा के बाहर बुधवार को नीतीश कुमार ने लगभग हाथ जोड़ कर माफी मांगते हुए कहा, ” मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं। उसके बाद भी भाजपा और उसके समर्थक दल नीतीश कुमार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी उनकी आलोचना की है। मुजफ्फरपुर कोर्ट में उनके खिलाफ नालिसी मुकदमा दायर किया गया है। हालांकि जनता दल यूके नेता भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर भी जवाबी हमला कर रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेई से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago