
Oplus_131072
Bharat varta desh
बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है. 15 मई को जारी आदेश के तहत कई बड़े विभागों के सचिवों और प्रमंडलीय आयुक्तों की जिम्मेदारी में फेरबदल किया गया है. सरकार की इस नई व्यवस्था के तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. सेंथिल कुमार को गन्ना उद्योग विभाग से हटाकर श्रम संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव पद पर तैनात किया गया है.
उन्हें नियोजन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वे इसके अलावा पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे.
किसे क्या जिम्मेदारी मिली
मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा को अपने मौजूदा पद के साथ-साथ अब भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालना होगा. वहीं, कोसी प्रमंडल (सहरसा) के आयुक्त राजेश कुमार का तबादला करते हुए उन्हें पटना में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) का प्रधान सचिव बनाया गया है.
राजेश कुमार को पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त पद के अतिरिक्त प्रभार से भी मुक्त कर दिया गया है. इसके साथ ही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल को वहां से स्थानांतरित करके पथ निर्माण विभाग में सचिव पद की कमान सौंपी गई है.
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय कुमार ्सिंह को अब सूचना प्रावैधिकी विभाग का सचिव बनाया गया है. इसके साथ ही वे बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे.
सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह को जांच आयुक्त (सामान्य प्रशासन विभाग) का अतिरिक्त प्रभार सौंपने के साथ ही गन्ना उद्योग विभाग का भी अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है. श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद का तबादला करते हुए उन्हें खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव पद पर पदस्थापित किया गया है.
निर्वाचन विभाग के सचिव और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल को शिक्षा विभाग के संपूर्ण प्रभार के साथ-साथ खेल विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है. इसके बाद अब डॉ. बी. राजेन्द्र शिक्षा और खेल विभाग के साथ-साथ बिपार्ड के महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे.
भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए खान एवं भू-तत्व विभाग का सचिव बनाया गया है. वे बिहार राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड और बिहार राज्य खनन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे. इस बदलाव के बाद दिवेश सेहरा खान एवं भू-तत्व विभाग और इन दोनों निगमों के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे.
दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय को अपने वर्तमान पद के साथ अब कोसी प्रमंडल (सहरसा) के आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा को स्थानांतरित कर आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव पद पर तैनात किया गया है. वे अपने इस नए पद के साथ विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. इसके बाद लोकेश कुमार सिंह विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे.
जिला स्तर पर और विकास आयुक्तों के पदों पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. पूर्णिया के जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार को अपने वर्तमान पद के साथ-साथ पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है.
पटना जिला परिषद के उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्रीकान्त कुण्डलिक खाण्डेकर का तबादला करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है.
भोजपुर जिला परिषद की उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी गुंजन सिंह को भी मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव पद की नई जिम्मेदारी दी गई है.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More